फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंपती और महिला का भाई मारपीट और अपशब्द के दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल चंदन सिंह की अदालत ने मारपीट व अपशब्द कहने के मामले में दोषी पाए जाने पर बजरंगी (पति) सरस्वती (पत्नी) व फरदंगी (भाई) प्रत्येक को बारह-बारह सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही न्यायालय उठने तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने तक की सजा से दी है। अर्थदंड अदा न करने पर प्रत्येक को एक-एक माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।
थाना बखिरा अंतर्गत ग्राम सोनौरा निवासी अनिल कुमार ने थाना बखिरा पुलिस को तहरीर दी कि दो नवंबर 2018 को सुबह 7:00 बजे जमीन विवाद में उसके ही गांव के बजरंगी, फरदंगी, सरस्वती ने घर आकर अपशब्द कहते हुए मारपीट की। थाना बखिरा में एनसीआर दर्ज हुई। पीड़ित ने विवेचना के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचारण आरोपियों ने न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल चंदन सिंह की अदालत में मामले में जुर्म स्वीकार किए जाने का प्रार्थनापत्र दिया। इस पर सुनवाई के उपरांत दोषी पाए जाने पर थाना बखिरा अंतर्गत ग्राम सोनौरा निवासी बजरंगी, फरदंगी, सरस्वती को सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें