फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज डीजे बजाने से मना करने पर दंपती समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के झलवा गांव में तेज डीजे बजाने से मना करने पर हुए विवाद में एक महिला, उसके पति और देवर को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट में महिला का सोने का लॉकेट भी गिर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। अभी तक दूसरे पक्ष का मामला दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

झलवा गांव निवासी अंजनी पत्नी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 15 मई की रात करीब 10 बजे उनके घर के बगल में पड़ोसी मोहन पुत्र सिरपती तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। आरोप है कि जब उनके पति रोहित ने मोहन के घर जाकर डीजे धीरे चलाने को कहा तो मोहन भड़क गया। इसके बाद मोहन, उसका बेटा प्रदुम, दूसरा बेटा भुल्ली, दामाद और पत्नी मीना गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
मारपीट में रोहित के सिर में गंभीर चोटें आईं। जब बीच-बचाव करने अंजनी का देवर राहुल और जेठ संतोष पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटा। दोनों के सिर में भी चोटें आईं। आरोपियों ने अंजनी को भी लाठी-डंडे से मारा। दूसरे पक्ष की मीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उन्हें व परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया, लेकिन दो दिन बाद भी उनका रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस पक्ष को ज्यादा चोटें आई थीं, उनका रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। दूसरे पक्ष का भी मेडिकल कराया गया है, उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें