फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। जिले के कुल 11 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 651 महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एंटी रोमियो टीमों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, दुधारा, महुली, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930 और चाइल्ड लाइन-1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं आत्मरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस के प्रति बढ़े विश्वास और आत्मबल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर रखने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है। महिलाओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें