फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
सेमरियावां बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों को टीएलएम बैग वितरित किया गया-स्रोत बीआरसी
विज्ञापन
सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम आयोजित हुआ। समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) का बैग दिया गया। साथ ही बच्चों की देखभाल, शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


विशेष शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, अमित कुमार ने बताया ब्लॉक के 15 चिह्नित दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन संबंधी उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांग बच्चों के संबंध में अभिभावकों को दैनिक क्रियाकलाप के बारे में, खेल-खेल में शिक्षा एवं नियमित अभ्यास कार्य कराने के बारे में चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर सेमरियावां न्याय पंचायत के नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने बच्चों में बैग वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें