फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासदों ने समस्याओं को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
मगहर मेे धरने पर बैठे सभासद, समस्या सुनती ईओ-संवाद
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को सभासद अमीर कादरी व मनोनीत सभासद के द्वारा समर्थकों के साथ नगर की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। तहसीलदार के पहुंचने से पहले ही धरने पर बैठे दोनों सभासदों से प्रभारी ईओ सीमा राय मिलीं। सभासदों ने उन्हें डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ईओ द्वारा समस्या के निराकरण का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि नगर पंचायत में सफाई कर्मी रम्मपाती देवी व मो. जईम को न्यायालय के आदेश के बाद अब तक नियुक्ति में क्या कार्रवाई हुई। नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाए। मृतक आश्रित को पात्रता के अनुसार नियुक्ति दी जाए। प्रत्येक वार्डों में सिटीजन चार्ट लगाकर उस पर विकास कार्यों की योजना का समय और आवंटित धनराशि अंकित की जाए।
उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों के अभिलेखों के निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए। नगर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा किट देने के साथ ही दो लाख रुपये का बीमा किया जाए।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर शिव मूर्ति और अंडरग्राउंड वायरिंग में खर्च धन की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए। नगर पंचायत मगहर में एक साल से कार्यरत कर्मचारियों के नाम पते पद के मास्टररोल की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराया जाए।
सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता की निष्पक्ष जांच की जाए।
धरने में गौरव निषाद, अमीरुद्दीन कादरी, सबरे आलम, रवि निषाद, मनीष कन्नौजिया, अमन कन्नौजिया, रहमत अली, जमील अहमद, अकरम अंसारी, शैफ खान, गोलू कन्नौजिया, रिंकू इजहार अंसारी आदि मौजूद रहे।
0000000000000000
धरना-प्रदर्शन को दौरान सभासद दो धड़ों में बंटे नजर आए
मगहर। नगर पंचायत कार्यालय पर जहां दो सभासद नगर की समस्याओं के निराकरण को लेकर परिसर में दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं चेयरमैन के समर्थन में सभासद अवधेश सिंह, अब्दुल कलाम, रईस आलम, अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चंद सैनी आदि धरने के विरोध में कुर्सियों पर बैठे नजर आए। सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि नगर में विकास कार्य हो रहा है। कुछ सभासद इससे खिन्न हैं और लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें