फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा

Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा बोर्ड की तीन महीने बाद शनिवार को हंगामेदार रही। बैठक में पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। तीन माह पूर्व सभासदों द्वारा छह बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी न मिलने पर बैठक में मौजूद सभासद भड़क गए।
विज्ञापन

सभासदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख नपं अध्यक्ष व ईओ बैठक कक्ष से बाहर निकल गए। बाद में नौ सभासद भी बैठक का बहिष्कार कर दिए।
शनिवार को सुबह ग्यारह बजे नगर पंचायत हैंसर धनघटा की बैठक शुरू हुई तो सभासद शिव कुमार सिंह, प्रेम नारायण चौधरी, कृष्ण मुरारी, पन्नेलाल चौधरी, सरोज देवी, जयप्रकाश तिवारी, मौजी लाल, रमेश चौधरी, अवधेश कसौधन ने मांग उठाई कि तीन माह पूर्व नगर पंचायत से छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। लेकिन जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। सभासदों ने कहा कि छह बिंदुओं पर अब तक जानकारी क्यों नहीं दी गई।
इस पर ईओ द्वारा सूचना देने में जब असमर्थता व्यक्त की तो बैठक में मौजूद नौ सभासदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैठक में हंगामा देख अध्यक्ष के साथ ईओ बैठक से बाहर निकल गए। दूसरी तरफ नाराज सभासदों ने भी बैठक का बहिष्कार कर कार्यालय से बाहर निकल गए। शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में नाराज सभासद एक जुट होकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि मांगी गई सूचना देने में विभाग हिला-हवाली कर रहा है। सभासद शिव कुमार सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान हुए सभासदों के विरोध को देखते हुए ईओ उमेश कुमार पासी ने कहा कि बैठक स्थगित की जाती है, बाद में बैठक बुलाई जाएगी। जबकि ईओ का कहना है कि बैठक में कहासुनी होती है लेकिन बैठक पूर्ण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें