फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में खांसी, बुखार और त्वचा की समस्या बढ़ी

Mon, 13 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान में मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम में नरमी के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी और त्वचा की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इन बीमारियों के करीब 350 मरीज इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में वैसे तो रोजाना 1200 से 1300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इधर, मौसम में नरमी आने के बाद सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे संबंधित करीब 350 मरीज रोजाना जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम में नरमी के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।
बदलते मौसम की वजह से लोग एलर्जी, सर्दी-खांसी, बुखार समेत अन्य वायरल बुखार टाइप की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही शरीर में दाने भी निकल रहे हैं। ऐसे में इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में अधिक ठंडा पानी न पीएं। इससे बचाव के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। लोग हरी सब्जियों का सेवन करें। इस समय सर्द गरम मौसम हो रहा है, ऐसे में बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मौसमी बीमारियां

- भरा नाक, गले में खराश, छींक आना, आंखों में पानी
- नाक से गले में बलगम का जाना
- तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें