फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में काॅस्मेटिक बाजार गुलजार, दोगुनी हो गई बिक्री

Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कास्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करते हुए लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग सीजन में काॅस्मेटिक बाजार गुलजार हो गया है। काॅस्मेटिक आइटम की बिक्री बढ़कर दो गुनी हो गई है। शादी और बरात में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर कॉस्मेटिक सामान की बिक्री दो गुनी बढ़ गई है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

इस समय वैवाहिक कार्यक्रसों की धूम मची है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर शादियां हो रही हैं। जिले में करीब 500 से अधिक काॅस्मेटिक की दुकानें हैं। सहालग में इस कारोबार में चमक देखने को मिल रही है। बाजार में शृंगार की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने भी पहले से ही दुकानों में माल भर लिया है। चाहे थोक विक्रेता हो या फुटकर, सभी सीजन का फायदा उठा रहे हैं। शृंगार की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी लग रही है। कारण यह है कि महिलाएं खुद को सजने के लिए खरीदारी तो कर ही रही हैं, वहीं, विवाहिताओं को देने के लिए भी शृंगार के सामान की खरीदारी की जा रही है। इससे बिक्री दो गुनी हो चुकी है।
-
खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं महिलाएं
खलीलाबाद की प्रतिभा सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को उनके भतीजे की शादी है। शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही है। क्रीम, पाउडर, नेल पेंट सहित चूड़ी व कंगन खरीदा है। और भी सामान खरीद रही हैं। सरिता गुप्ता ने बताया कि तीन दिसंबर को उनके देवर की शादी है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शृंगार का किट लेने आईं हैं। किट में सजने के लिए सभी वस्तु एक साथ मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन

-
50 रुपये से लेकर 1000 तक की हैं क्रीम
दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि नामी कंपनियों की क्रीम के दाम अधिक रहते हैं। पचास रुपये से लेकर एक हजार की क्रीम का पाउच मौजूद हैं। चूड़ी व कंगन के दाम भी डिजाइन के आधार पर अलग-अलग हैं। बताया कि सहालग में सात से आठ हजार की बिक्री एक दिन में हो जाती है। जबकि इसके पहले तीन हजार की बिक्री मुश्किल से होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें