फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के अलावा सरकारी कर्मियों को टीकाकरण में मिलेगी तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के अलावा सरकारी कर्मियों को टीकाकरण में मिलेगी तरजीह
विज्ञापन

- टीकाकरण की तैयारियां पूरी, कल से 18 से 44 उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन
संतकबीरनगर। कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत अब विभागवार कर्मचारियों को टीका लगाने की तैयारी चल रही है। एक जून से 18 से 44 उम्र वर्ग के लोगों को भी टीका लगाने की भी शुरूआत होने जा रही है, जबकि 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण पूर्व की तरह चलता रहेगा।
भले ही पूरे देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है, लेकिन जिले में वैक्सीन का संकट काफी हद तक दूर हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत पहले दिन यानी एक जून को विभागवार टीका लगाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका कन्या इंटर कालेज में शिक्षकों को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में टीका लगाने की योजना है, जबकि नगर पालिका परिषद के सभासदों व कर्मियों को भी टीका लगाया जाना है। साथ ही विकास भवन के कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का चल रहा वैक्सीनेशन भी जारी रहेगा। दूसरी तरफ सभी आठ सीएचसी व पीएचसी पर भी 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाने की तैयारी की गई है। प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर 100 डोज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही संयुक्त जिला अस्पताल में भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.रहमान ने बताया कि एक जून से 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खलीलाबाद के बीपीएम अभय त्रिपाठी ने बताया कि विभागवार टीका लगाने के लिए प्रत्येक स्थान के लिए 50 डोज वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीका पूर्व की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन

मलौली सीएचसी पर कल से लगेगा टीका
धनघटा। सीएचसी मलौली पर एक जून से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का टीकाकरण होगा। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर एके यादव ने बताया कि वैक्सीन के लिए 30 मई से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी वैक्सीन नहीं लगेगी। रजिस्ट्रेशन के अनुसार निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर वैक्सीन अवश्य लगवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें