फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की हर एक छात्रा की जांची जाएगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा की हर एक छात्रा की जांची जाएगी उपस्थिति
विज्ञापन

- अभिलेख में छेड़छाड़ की सूचना पर डीएम ने लिया निर्णय
- जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में भोजन के नाम पर 39 लाख रुपये निकालने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भोजन के नाम पर 39 लाख रुपये की अनियमितता के मामले में एक-एक छात्राओं की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन होगा। अभिलेखों में फेरबदल की संभावना को देखते हुए डीएम ने ऐसा निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि छात्राओं के अभिभावकों से भी पूछताछ की जाएगी।
संतकबीरनगर सहित प्रदेश के 18 जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी भोजन व अन्य काम के लिए नौ करोड़ रुपये निकाले गए हैं। इसका खुलासा होने पर अधिकारी हरकत में आए। कोरोना काल के दौरान विद्यालय बंद है और छात्राएं अपने घर पर हैं। 11 फरवरी से लेकर 31 मार्च के बीच में छात्राओं के भोजन, सामान व अन्य मद में प्रदेश के 18 जिलों में नौ करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इस मामले को अमर उजाला ने 28 मई के अंक में छात्राएं आईं नहीं और निकाल लिए नौ करोड़ रुपये शीर्षक सेे खबर प्रकाशित किया था। उसके बाद से लगातार शासन इस पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भोजन के नाम पर अनियमित तरीके से रुपये निकालने का मामला संज्ञान में है। प्रत्येक छात्राओं की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से भी पूछताछ कराई जाएगी। अभिलेखों में अगर छेड़छाड़ की गई तो संबंधितों पर केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें