3,114 युवाओं ने लगवाया कोरोनारोधी वैक्सीन
- 45 से ऊपर के 1266 ने लगवाया टीका
- टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5450 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3,114 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1,266 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5,450 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4,380 लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2950 था जिसके सापेक्ष 3114 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 250, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 330, सीएचसी नाथनगर में 560 के सापेक्ष 740, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 240, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 640, सीएचसी हैंसर में 800 के सापेक्ष 479, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 100, पीएचसी बेलहर में 200 के सापेक्ष 65, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 140, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगा। इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2500 लोगों के सापेक्ष 1266 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में शून्य के सापेक्ष 80, पीएचसी पौली में 250 के सापेक्ष 112, सीएचसी नाथनगर में 550 के सापेक्ष 180, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 50, सीएचसी सेमरियावां में 250 के सापेक्ष 160, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 230, सीएचसी हैंसर में 300 के सापेक्ष 227, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 47, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 90, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 100 के सापेक्ष 30 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।