फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1614 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में बने कोविड सेंटर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
1614 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

- नौ स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 16 बूथों पर हुआ टीकाकरण
- सेमरियावां में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर बृहस्पतिवार को हुए टीकाकरण के दौरान जनपद के 1725 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 1614 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। जनपद की सभी नौ ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 16 बूथों पर टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। जनपद में टीकाकरण का कुल प्रतिशत 97.52 रहा। वहीं सेमरियांवा सीएचसी में सबसे अधिक 123 प्रतिशत टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह के साथ ही साथ जनपद के कुल 1614 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 211, सीएचसी हैसर में 222, सीएचसी मेंहदावल में 130, सीएचसी सेमरियावां में 246, सीएचसी खलीलाबाद में 176, सीएचसी नाथनगर में 122, सीएचसी सांथा में 129, पीएचसी बघौली में 130 तथा सीएचसी पौली में 248 स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

आज 1825 लोगों को लगेगा टीका
संतकबीरनगर। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को कुल 16 बूथों पर टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद के दो बूथों पर 250, पीएचसी बघौली में एक बूथ पर 125, सीएचसी नाथनगर में एक बूथ पर 125, सीएचसी सांथा में एक बूथ पर 125, सीएचसी सेमरियांवा में एक बूथ पर 325, सीएचसी मेंहदावल में एक बूथ पर 250, सीएचसी हैंसर में एक बूथ पर 250, जिला अस्पताल में एक बूथ पर 125, पीएचसी शनिचरा में एक बूथ पर 125, सीएचसी बेलहर कला में एक बूथ पर 125 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण किया
बाघनगर। सीडीओ अतुल मिश्र व डीडीओ आरआर मिश्र ने सीएचसी सेमरियावां में कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र सेमरियावां के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित प्रभारी सीडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई और पटल सहायक व एक सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें