राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट के पास भिक्षाटन किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
प्रबंधक महासभा ने भिक्षाटन कर सौंपा ज्ञापन,कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को खोले जाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में प्रबंधकों ने भिक्षाटन किया। इसके बाद विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि 22 जनवरी को डीएम को ज्ञापन देकर मांग किया गया था कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय को खोल दिया जाए। जिस पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय बंद होने की वजह से बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यालय नहीं खोला जा रहा है जिसकी वजह से वह लोग भिक्षाटन किए हैं। बताया कि भिक्षाटन कार्यक्रम जिला अस्पताल से लेकर बीएसए कार्यालय तक किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय जल्द से जल्द नहीं खोले जाते हैं तो फरवरी में वे लोग रणनीति बनाकर धरना और आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, बस्ती के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, शैलेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाठक, आशीष मिश्रा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, विनोद यादव समेत अन्य प्रबंधक मौजूद रहे।