कलेक्ट्रेट पर धरना देते सांधन सहकारी समिति के सचिव।कलेक्ट्रेट पर धरना देते सांधन सहकारी समिति के सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को सचिवों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल ने कहा कि आयुक्त एवं निबंधक के 25 हजार रुपये सरकार प्रत्येक समितियों को उपलब्ध कराएं।
समिति के सचिवों के सेवानिवृत्त होने पर वहां वरिष्ठ कर्मचारी को चार्ज दिया जाए। गेहूं औैर धान खरीद का भाड़ा समितियों को तत्काल दिलाया जाए। पीसीएफ द्वारा खाद का पल्लेदारी का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
इस दौरान कर्र्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, शिवदास, संजय यादव, अरुण कुमार, सुनील दूबे, कपिलदेव यादव, विकास गुप्ता, अयोध्या प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।