फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की रोकथाम के लिए ग्राम सुरक्षा समितियाें से मांगा सहयोग

Thu, 29 Jan 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को विभिन्न थानों क्षेत्रों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इसमें ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । सदस्यों से अपील की गई कि यदि किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो।
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से अपराधी आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं। सभी से अनुरोध किया गया कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण अथवा कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें और न ही क्लिक करें। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील किया गया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से सुरक्षित बनाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें