फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नो पार्किंग जोन में वाहनों का जमावड़ा, दुश्वारियां झेल रहे लोग

Thu, 29 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बाईपास से मेंहदावल जाने वाले मार्ग के करीब दो सौ मीटर को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके लिए यहां पर प्रशासन की तरफ से बोर्ड लगाया गया है। बावजूद इसके यहां पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वैसे यातायात पुलिस सक्रिय है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या दूर करने के लिए मेंहदावल बाईपास चौराहे के दोनों पटरियों के किनारे पाथवे बनाया गया है। साथ ही चार फुट की दीवार बनाई गई है, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु रूप से चल रहे। जहां तक कार्य कराए गए हैं वहां तक के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है, फिर भी बखिरा, मेंहदावल की तरफ जाने वाले ऑटो और अन्य वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। इससे आए दिन जाम लग जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि मेंहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस की तैनाती है। यातायात पुलिस के कर्मी वाहनों को हटाते हैं, लेकिन फिर चालक वहीं पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरने में जुट जा रहे हैं। इस क्षेत्र के शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार आदि ने बताया कि नो पार्किंग जोन बाएं जाने के बाद भी यहां पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

0



नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। सवारी वाहनों को अपने वाहन नई तहसील के पास बने वाहन स्टैंड पर खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही इसमें सुधार हो जाएगा। -प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें