फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : विकास भवन से न्यायालय तक सड़क होगी चौड़ी

Fri, 29 Nov 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास भवन से जिला न्यायालय तक की सड़क संकरी है। इसके कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर अधिवक्ता आंदोलित भी हो चुके हैं। अब इस सड़क की प्रशासन ने सुधि ली है, इसके लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में यह सड़क जल्द चौड़ी होगी। इससे आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

विकास भवन से न्यायालय जाने के लिए पूर्व में बनी सड़क टूटने के साथ संकरी भी है। इसके कारण न्यायालय जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इस सड़क की सुधि ली है और अब इसका चौड़ीकरण कराए जाने की शुरुआत हो गई है।
इस सड़क को चौड़ा कराए जाने के लिए काम शुरू कराया गया है। यह सड़क इंटरलाॅकिंग होगी और दोनों तरफ दो-दो मीटर चौड़ा किया जाएगा। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि विकास भवन से न्यायालय तक की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें