विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय नंदन के नेतृत्व में सभी संविदा कर्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होेंने कहा कि 12 से 13 महीने से संविदा विद्युत कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया, जिसके कारण कर्मचारियों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि 15 दिसंबर तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 17 दिसंबर से संविदा विद्युत कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अमितेश्वर प्रसाद, ज्ञानेश श्रीवास्तव, विनोद मौर्या, कमरे आलम, सुल्तान अली, श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।