फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2015 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों ने रविवार को टाउन दो एलटी सब स्टेशन मेंहदावल चौराहा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन देने भी घोषणा की। चेतावनी दी कि दीपावली से पहले मानदेय नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले बैठक के बाद कर्मियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के 17 सूत्रीय मांगों को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया।
इसके बाद मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने कहा कि कर्मी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय से भुगतान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अब अगर दीपावली से चार दिन पहले भुगतान नहीं किया गया तो संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मियों ने हटाए गए पुराने तीन कर्मियों को बहाल करने की भी मांग की। कहा कि किसी भी कीमत पर संविदा कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में विजयनंदन, ज्ञानेश कुमार, श्रीकांत शुक्ल, विनोद कुमार, अमिकेश्वर यादव, अजय, अब्दुल हसन, ईश्वरचंद, अनिल कुमार, नागेंद्र यादव, हेमंत कुमार, शिवदास, सुलतान अली, रामवृक्ष, आदित्य पाठक, सतीश कुमार, गोरखनाथ, राममूर्ति, मोती, कमरेआलम, परमात्मा प्रसाद, उमाशंकर, लालचंद, फूलचंद, बलिराम, संतलाल, मुकेश सिंह, अखिलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें