संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को दसवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को दसवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
इस दौरान कर्मियों ने निर्णय लिया कि 15 सितंबर को बस द्वारा कूच कर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहे भूख हड़ताल में शामिल होंगे।संविदा कर्मियों ने कहा उनके कुछ साथी पांच सितंबर से ही प्रदेश अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में भूख हड़ताल पर है। इन्हें शक्ति प्रदान करने के लिए यहां से संविदा कर्मी लखनऊ पहुंचेंगे।
संघ के जिला महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान सह संरक्षक संजीव सिंह, संरक्षक दारा सिंह, प्रवक्ता दीनदयाल वर्मा, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष आनंद मौर्या, कृष्ण कुमार भटनागर, विक्टेश्वर पाठक, अश्वनी यादव, राकेश यादव, ज्योति शर्मा, रीता राय, प्रतिभा पांडेय, डॉक्टर रचना राय, डॉक्टर रेनू यादव अादि मौजूद रहे।