सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को भी एनएचएम के संविदा कर्मियांे ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मियों का धरना सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर छुट्टी थी, लेकिन संविदा कर्मी कार्यालय पर पूरे दिन डटे रहे।
एनएचएम कर्मियों ने कहा कि कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है पर विभाग उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले मार्च में प्रमुख सचिव ने मांगों के संबंध में आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अगर प्रदेश और केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आगे चल कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान महामंत्री अभय त्रिपाठी, प्रवक्ता दीनदयाल वर्मा, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंद मौर्या, राजेश पांडेय, कृष्ण कुमार भटनागर, विक्टेश्वर पाठक, दारा सिंह, अश्वनी यादव, ज्योति शर्मा, रीता राय, विनीत शुक्ल, प्रतिभा पांडेय, डॉक्टर रचना आदि मौजूद रहे