तिघरा। बघौली क्षेत्र के जोगीडीहा के रहने वाले दीप नरायण पटेल के 24 वर्षीय पुत्र प्रशांत पटेल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। यह आयोजन सुगाथाडासा नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कोलंबो, श्रीलंका में हुआ।17 से 19 दिसंबर तक चलने वाले 70 किलोग्राम कुश्ती में प्रशांत का मुकाबला अजरबैजान के खिलाड़ी के साथ हुआ था। प्रशांत ने बताया कि तीन बार सीनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, एक बार जूनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, सब जूनियर उत्तर प्रदेश में गोल्ड मेडल व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि माता पिता की प्रेरणा से यह मुकाम मिला है। संवाद