फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘अभिभावकों से संपर्क कर नए नामांकन के लिए गंभीर हों’

Sat, 28 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय का आंकड़ा अद्यतन अप-टू-डेट रखें और पठन-पाठन और समय का पालन करें। विद्यालय के सेवित गांवों में अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और नए नामांकन को लेकर गंभीर हों।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को बीआरसी सभागार में शैक्षिक सत्र 2025-26 की तैयारियों और मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने प्रधानाध्यापकों से कही। उन्होंने कहा एक जुलाई को सभी स्कूलों में बाल स्वागत और सत्रारंभ उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।
शारदा अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने पर जोर दिया गया है। सभी स्कूलों में सफाई, शौचालय व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की निगरानी के लिए समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने व प्रेरक गतिविधियों से जोड़े रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नया सत्र विद्यालयीय शिक्षा में गुणवत्ता लाने का अवसर है। शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे समर्पण और नवाचार के साथ नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत करें।
इसके लिए विद्यालय में समय से शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की 80 प्रतिशत उपस्थिति, विद्यालय की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, नवीन नामांकन, कक्षा शिक्षण दौरान स्मार्ट क्लास, सरकारी टैबलेट्स का उपयोग, यू-डायस पोर्टल पर नवीन नामांकन वाले बच्चों का डाटा इंट्री करके अपार आईडी बनाने, अध्यापन कार्य के दौरान शिक्षण संदर्शिकाओं का प्रयोग, मध्याह्न भोजन योजना में मीनू के अनुसार देने समेत कई विषयों को लेकर चर्चा करते हुए समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजयनाथ मिश्र, संजय गांधी, श्रीप्रकाश सिंह, रजनीश कुमार, सुनील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें