फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बिजली उपकेंद्र मुखलिसपुर और कोचरी से जुड़े गांवों में सुबह और शाम बिजली सप्लाई ठप रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाम के समय जब लोगों को खाना बनाने और खाने का समय होता है तो बिजली गुल हो जाती है। इतना ही नहीं दिन में बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी इसका भी कोई भरोसा नहीं होता है।
उपभोक्ता राजन राय, अशोक राय, दिलीप कुमार, जनार्दन सिंह, फूलचंद चौधरी, राम लौट आदि का कहना है कि कहने के लिए तो 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई की जाती है,लेकिन आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली की अघोषित कटौती के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें