संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें स्कूल के बच्चों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पल्स पोलियो अभियान रैली स्कूल के बच्चों के द्वारा बैडबाजे एवं उल्लास के साथ पल्स पोलियो जागरूकता के लिए संदेश दिया।
डीएम ने कहा कि कि जन-जागरूकता एवं आमजन के पूर्ण सहयोग से ही पोलियो जैसी बीमारी का उन्मूलन कर पाना संभव हुआ है। 28 जून को जनपद में बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
उन्होंने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0-5 वर्ष के कुल लक्षित 311141 बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 बूथ सहित कुल नौ विकास खंडों में 858 बूथ बनाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राॅप से आच्छादित किया जाएगा।
इसी क्रम में 489 हाउस-टू-हाउस टीमों के साथ-साथ 28 ट्रांजिट एवं 13 मोबाइल टीमें लगाई गई है जो 29 जून से तीन जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके सोनी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए समय से बूथ संचालित कराए जाने औरकोल्डचेन का सख्ती से पालन किए जाने केे लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सीएचसी खलीलाबाद अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी, डॉ. सुखदेव, डॉ. मुकीम, इंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहे।