फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर नहीं मिलने पर निराश लौटे उपभोक्ता

विज्ञापन
मेंहदावल में गैस सिलिंडर के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
मेंहदावल। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति काफी कम थी, लेकिन रविवार को गैस एजेंसी पर 1350 सिलिंडर उपभोक्ताओं के वितरण के लिए पहुंचा। यहां भीड़ करीब 1500 थी, लेकिन 1350 गैस सिलिंडर आने के कारण अधिकतर उपभोक्ता गैस सिलिंडर प्राप्त कर लिए। सिलिंडर के लिए सुबह 5 बजे से ही भीड़ एजेंसी पर पहुंच रही है। तीन बार उपभोक्ताओं से विवाद भी हो चुका है। इस एजेंसी पर 45000 से अधिक उपभोक्ता हैं। मैनेजर रामकेश मिश्रा का कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति लगातार आ रही है रविवार को गैस सिलिंडर की मात्रा अधिक थी जिसके कारण अधिक संख्या में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया। इसी तरह आपूर्ति मिलती रही तो तीन से चार दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों को एजेंसी पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर सहालग में सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बरात के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कुछ लोग लकड़ी और कोयले के सहारे व्यवस्था संभाल रहे हैं। दूसरी तरफ जनेऊ और मुंडन संस्कार का भी कार्यक्रम चल रहा है। जिन परिवारों में यह कार्यक्रम है उनके लिए भोजन बनाने की व्यवस्था करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बिसौवा निवासी विजय शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को बेटी की शादी थी। भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर की व्यवस्था करनी थी। गैस एजेंसी पर कामर्शियल गैस सिलिंडर के लिए गया तो पता चला सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोयला और लकड़ी के सहारे बरातियों के भोजन की व्यवस्था करनी पड़ी। नगर क्षेत्र के विनोद कुमार ने बताया कि घर में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। 400 लोगों के लिए भोजन कराने की व्यवस्था थी। खाना बनाने वाले कारीगर ने दो गैस सिलिंडर की मांग किया था। लेकिन गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण परेशानी उठानी पड़ी। पड़ोसी से किसी तरह एक गैस सिलिंडर का जुगाड़ किया बाकी कोयले की भट्टी बनानी पड़ी। तब जाकर भोजन पकाने की व्यवस्था हो पाई। मेंहदावल क्षेत्र के बिटिया निवासी संजय कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को लड़की की शादी मैरेज हॉल से था। भोजन के लिए कारीगर ने चार गैस सिलिंडर की मांग किया था। कामर्शियल सिलिंडर के लिए काफी प्रयास किया लेकिन नहीं मिल पाया। मजबूरन दो ब्लैक गैस सिलिंडर मिला। कोयला के सहारे भोजन व नाश्ते की व्यवस्था बनानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें