फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौ स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन, 568 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Mon, 27 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में महिला जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिले के कुल नाै स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में 568 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जनपद के सभी सर्किलों में एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, धनघटा, महुली, बखिरा, धर्मसिंहवा और बेलहरकला क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए गए।
चौपालों के माध्यम से महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई। गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और ऑनलाइन ठगी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने का अवसर मिला है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाओं ने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने की बात कहते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें