फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियमित बिजली आपूर्ति से जूझ रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
मेंहदावल उपकेन्द्र पर फाल्ट ठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
मेंहदावल। भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति की अनियमितता से परेशान हैं। शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। सोमवार की रात और मंगलवार को शहर के कई वार्डों में आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन

शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक विद्युत फॉल्ट के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से परेशान उपभोक्ता व्यवस्था को कोस रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता शाम ढलते ही अपना स्टेशन छोड़कर अन्य जनपद में स्थित आवास पर निकल जाते हैं। फाल्ट या अन्य समस्या आने के बाद विद्युत उपभोक्ता और अभियंता फोन करते हैं लेकिन अवर अभियंता समय से फोन नहीं उठाते।
उपभोक्ता मुग्गन यादव, अजय कुमार तिवारी, कृष्णानंद, मकसूदन आदि ने बताया कि मेंहदावल ग्रामीण की विद्युत व्यवस्था का काफी बुरा हाल है। यहां तैनात अवर अभियंता शाम ढलते ही अन्य जनपद में स्थित आवास चले जाते हैं। ऐसे में अवर अभियंता को सूचित करने के बाद भी फाल्ट की समस्या दूर करने में 24 से 48 घंटे लग जाते हैं। सोमवार को देर शाम छपिया, अंगद, पचनौरी समेत कई गांव विद्युत फाल्ट के कारण अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता ने बताया कि विद्युत फाल्ट की समस्या तत्काल दूर करने के लिए सभी अवर अभियंताओं और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें