धनघटा। बिजली कटौती और बिल में अनियमितता के खिलाफ उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मनमाने बिल दिए जाने के खिलाफ हैंसर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली वितरण निगम से कार्रवाई की मांग की है। हैंसर क्षेत्र के भैसहीं, बंसवारीगांव, मुंडेरा शुक्ल गांवों के विद्युत उपभोक्ता धर्मेंद्र सिंह, रोहित राजभर, विनय कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह आदि ने बताया कि समय पर बिजली न मिलने और लगातार कटौती से अनेक कार्य ठप हो जाते हैं। कहा कि दूसरी तरफ बिजली का बिल अत्यधिक आ रहा है जबकि आपूर्ति बेहद कम और अनियमित है। उपभोक्ताओं ने निगम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बिल में आ रही गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग किया है।
उनकी मांग है कि अनावश्यक कटौती पर रोक लगे और मनमाने तरीके से बिल का बोझ न डाला जाए। इस संबंध में बिजली निगम के जेई अजय चौरसिया ने कहा कि बिजली बिल गड़बड़ी आने की जानकारी नहीं है। कोई उपभोक्ता शिकायत करेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद