फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा गोविंद गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को भेजे गए मेमो के अनुसार, पिपरा गोविंद निवासी संगीता (19) पुत्री रामसरन को उसके पिता अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों के अनुसार, युवती ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो आया था दुधारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें