फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंजरिया से नेदुला तक सीसी रोड का निर्माण शुरू

Mon, 08 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के नेदुला बंजरिया मार्ग का शुरू हुआ निर्माण-
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुख्य मार्ग में शामिल बंजरिया नेदुला मार्ग को सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को कलक्ट्रेट की तरफ आने-जाने में सहूलियत होगी साथ ही शहर वासियों को वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बंजरिया से नेदुला चौराहे तक आने-जाने वाली सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी थी। साथ ही नालियां ओवरफ्लो होने से अक्सर सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहता रहता था। नगर पालिका प्रशासन ने इस मार्ग को सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके साथ ही एक तरफ नाले का निर्माण कार्य कराया गया। सड़क बनाने के लिए तीन माह पूर्व गिट्टी डाली गई थी, लेकिन जल निगम ने पाइप डालने के लिए खुदाई कर दी। इसके कारण कार्य ठप हो गया था।
बाद में जल निगम ने पाइप डालने के बाद मिट्टी हटाकर समतल किया। अब पालिका प्रशासन ने बंजरिया से नेदुला चौराहे को जोड़़ने वाली सड़क को सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें