स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा एडवांस जिम-संवाद
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में एडवांस जिम का निर्माण होगा। इसको लेकर कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे पहले इस जिम के लिए एक करोड़ का उपकरण आ चुका है। जिसे कमरे में रखवाया गया है। उम्मीद है कि दो माह में जिम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और खिलाड़ियों और आम लोगों के उपयोग में लाया जा सकेगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन जिम बनाने की योजना बनी थी। खिलाड़ियों की मांग पर तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसके लिए 65 लाख रुपये भी स्वीकृत किया था। जिससे खिलाडि़यों को फिट रहने के लिए इसका लाभ मिल सके। इधर शासन ने जिम को और बेहतर बनाने की योजना शुरू की। जिसके एवज अब एडवांस जिम बन रहा है। इसमें अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ताकि लोग इस पर कसरत कर सके और शारीरिक रूप से फिट हो सके।
इसमें तेजी से दौड़ लगाने वाली मशीन समेत अन्य उपकरण शामिल है। इसका भवन तैयार किया जा रहा है। खिड़की समेत अन्य सामान लगाए जाने हैं। जिम के बन जाने से खिलाड़ियों समेत आमजन को यह उपलब्ध होगा। यहां ट्रेनर भी रखे जाएंगे जो लोगों को व्यायाम के तरीके बताएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि एडवांस जिम बनाया जा रहा है।
इसके लिए करीब एक करोड़ का उपकरण आ चुका है। जिम का भवन बनने के बाद उपकरण का सेटअप कराया जाएगा। जिससे कि लोग इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सके।