फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक विद्यालयों में नियमित होगा कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र

Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 280 माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग का सत्र नियमित होगा। साथ ही कॅरिअर काउंसिलिंग को वार्षिक गतिविधि कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में अभी कॅरिअर काउंसिलिंग का सत्र विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा के दौरान आयोजित होता है। लेकिन अब इसे नियमित करने की कवायद की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कॅरिअर काउंसिलिंग नियमित होने से छात्रों को उनकी रूचि और क्षमता के अनुसार ही कॅरिअर चुनने में सहायता मिलेगी। विद्यालय स्तर से कॅरिअर की सही जानकारी मिलने पर छात्र भ्रम और अनिश्चितता से मुक्त होंगे। साथ ही सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विद्यालय विशेषज्ञों और पेशेवर काउंसलर को बुलाकर या ऑनलाइन संवाद कराया जाएगा। इसको वार्षिक गतिविधि कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें