फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अहमदाबाद एक्सप्रेस में साइकिल फंसाकर पलटाने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सुबह छह बजे हुआ हादसा, संतकबीर नगर में 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर साइकिल रखकर गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19410) पलटाने की साजिश की गई थी। साइकिल इंजन में फंसने से अफरा-तफरी मच गई। 200 मीटर तक इंजन के साथ साइकिल घिसटने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक उसे इंजन से अलग किया। अफसरों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। इस बीच करीब 15 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। टीम ने देर शाम जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।


शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पीछे अप रेलवे ट्रैक किलोमीटर संख्या 537-21 पर एक पुरानी साइकिल पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर मिलने वाली साइकिल काफी पुरानी थी। ट्रेन से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं साइकिल में एक प्लास्टिक का पाइप देखा गया जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। वहीं, जांच के बाद रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति साइकिल ट्रैक पर छोड़कर चला गया था। 00
विज्ञापन




उठे सवाल... साजिश या महज शरारत
हाल के दिनों में देश में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने, पत्थर डालने समेत अन्य मामले सामने आ चुके हैं। इससे का संचालन बाधित हो रहा है। शहर की आबादी वाले स्थान पर ट्रैक के बीच में साइकिल रखे जाने की घटना से लोग अचंभित हैं। मौके के हालात पर साजिश या शरारत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन





गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के इंजन में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रैक पर पड़ी एक साइकिल फंस गई थी। इस हादसे में कोई क्षति नहीं हुई है। ट्रेन लगभग छह मिनट के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

- सुशील कुमार सिंह, एएसपी, संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें