महुली क्षेत्र के रीवाखोर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम रीवाखोर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन के खिलाफ दीवार और छप्पर ढहाने के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के रीवाखोर निवासी राम शब्द चौरसिया पुत्र रघुनाथ चौरसिया ने बताया की 23 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे प्रतिवादी अर्जुन सगे भाइयों के साथ पहुंचा। गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जानमाल की धमकी दी। दीवार और छप्पर को ढहा दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर विपक्षी अर्जुन, राम स्नेही, बृजभान पुत्रगण राम नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।