फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बनी सहमति, शहर के सभी वार्डों में होगा विकास

Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभागार में सोमवार को अध्यक्ष जगत जायसवाल की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। जिसमें विकास के लिए सहमति बनी और सभी वार्डाें में चौमुखी विकास कराने का वादा किया गया। साथ ही अध्यक्ष और ईओ बीच हुए मनमुटाव भी सामने आया।
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर कई महीनों से अध्यक्ष व ईओ के बीच मनमुटाव बना हुआ था। जिसके कारण विकास के कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में सभासदों के साथ चेयरमैन जगत जायसवाल ने बैठक की। उन्होंने बताया की कुछ मतभेद के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब सहमति बन गई है। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में चौमुखी विकास के लिए रणनीति तय की गई है। सभासदों से वार्डों की समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया। तय किया गया कि सभी के साथ मिलकर खलीलाबाद शहर को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे और आने वाले दिनों में शहर को सबसे स्वच्छ और विकास के रास्ते को अग्रसर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ईओ अवधेश कुमार, ऋषि यादव, मुन्ना पांडेय, सुनील प्रजापति, असलम, विपिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें