फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल कर रहे 15 लोगों का काटा कनेक्शन

Sun, 16 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। भीषण गर्मी के कारण जलस्तर नीचे होने से पेयजल की समस्या बढ़ने पर नगर पंचायत प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध जल कनेक्शन की जांच कर उसे विच्छेदन का अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अब तक 15 अधिक का जल कनेक्शन काटा गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में पानी सहारा है। पानी के अपव्यय होने से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।इस दृष्टि से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जल कनेक्शन ले कर कुछ लोग अपने खेतों में पानी को गिरा रहे हैं। जबकि नगर पंचायत का कहना है कि पेयजल जल की आपूर्ति के लिए प्रत्येक मकानों में कनेक्शन दिया जाता है। लेकिन कुछ ऐसे कनेक्शनधारी हैं जो मकान के नाम पर कनेक्शन लेकर सब्जी की खेती कर रहे हैं। इतना ही नहीं उस कनेक्शन में टोटी भी नहीं लगाई गई है। इसके कारण 24 घंटे पानी बहता रहता है। शिकायत मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन कनेक्शनों की जांच कर रहा है। जांच के दौरान अब तक 15 से अधिक अवैध कनेक्शन को काटा गया है। नगर प्रशासन नोटिस भी जारी करेगा।
इस संबंध में कार्यालय के लिपिक संजय दुबे ने बताया कि जल के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से कनेक्शनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 15 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें