धनघटा। पर्यावरण दिवस से चलाए जा रहे पौध वितरण अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता शांता श्रीवास्तव की पहल पर शनिवार को धनघटा तहसील परिसर में पौधों का वितरण करके लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अपील की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता शांता श्रीवास्तव पिछले 10 दिनों से 500 पौधों का वितरण करके लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील कर चुकी हैं। शनिवार को एएसपी शशि शेखर सिंह और एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने तहसील परिसर में शांता श्रीवास्तव के जरिए लाए गए पौधों का वितरण किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रसाद राय, रवि शंकर पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, उदयभान, लालचंद आदि लोग मौजूद रहे।