फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें

Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें नामांकन और ठहराव के साथ-साथ शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बातें शनिवार को बीईओ के साथ शिक्षण संकुल पर प्रधानाध्यापकों मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सत्र 2025-26 में यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का प्रोग्रेशन, स्कूल व स्टूडेंट्स प्रोफाइल तथा टीचर प्रोफाइल कार्य पूर्ण किए जाने, दीक्षा एप का प्रयोग ब्लाक स्तर पर सभी शिक्षकों/बच्चों/अभिभावकों द्वारा किए जाने पर चर्चा की।
सत्र 2025-26 में संकुल से उपलब्ध पाठ्य पुस्तकें प्राप्त कर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन के, स्कूल चलो अभियान, इंस्पायर अवॉर्ड, चयनित विद्यालयों के पेयरिंग और सभी कर्मचारियों के कर्मयोगी पर रजिस्ट्रेशन कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने, बूथ वाले विद्यालयों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, छात्र/छात्राओं का प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन उनके आयु के आधार पर निर्धारित कक्षा में करने, प्रेरणा पोर्टल / डीबीटी ऐप के माध्यम से स्टूडेंट वेरिफिकेशन किये के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजयनाथ मिश्र, सुनील कुमार शुक्ल, रजनीश कुमार शुक्ल, अनंत प्रकाश राय, आशुतोष सिंह, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, राहुल कुमार ,प्रशांत कश्यप, सरवरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें