फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘2022 तक हर गरीब का होगा पक्का मकान’ 

Sat, 26 May 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डाकबंगले पर पत्रकारों से बातचीत करते सांसद शरद त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित डाक बंगले पर प्रेसवार्ता में दावा किया कि मोदी सरकार हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आम जन के विकास के लिए सरकार काम का रही है। उज्ज्वला योजना में साढ़े तीन करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। द्वितीय चरण में पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का अभियान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन


सरकार का प्रयास है कि देश का कोई भी घर गैस कनेक्शन से वंचित न रहने पाए। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब का पक्का मकान हो जाए। एक भी परिवार झोपड़ी में न रहे। इस दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। दीनदयाल ज्योति योजना के तहत करीब छह करोड़ राजस्व गांवों में बिजली पहुंचाई गई। सौभाग्य लक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन के साथ ही मीटर और बल्ब आदि दिए गए।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 17 लाख 60 हजार आवास अब तक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दस करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का अभियान चल रहा है। इसके तहत पांच लाख तक का इलाज पर खर्च सरकार वहन करेगी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी सरकार ने कदम उठाया है। साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। स्टेशनों को वाई-फाई से जोड़ने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के तीन ब्लाकों जिसमें हैंसर, पौली व मेंहदावल शामिल हैं यहां पर पहचान योजना शुरू हो गई है, इसके तहत 23 हजार लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोलर योजना की भी शुरुआत होने जा रही है, इसके तहत 15 हजार सोलर की स्वीकृति मिली है। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि रोकने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है, जल्द ही ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें