फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महंत राजूदास का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। निषाद समाज के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के तुलसीपुर में महंत राजूदास का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महंत राजूदास का पुतला दहन किया गया। अखिलेश व पीसीसी सदस्य सतीश साहनी ने कहा कि महंत राजूदास ने जिस प्रकार से मछली खाने को लेकर निषाद समाज के लोगों को अपमानित किया है। वह निंदनीय है। महंत द्वारा अमर्यादित आचरण से पूरा समाज नाराज है। इस दौरान महेश कुमार विनय पांडेय सत्य त्रिपाठी रामशरण सैंथवार सचिन शर्मा अमरजीत निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें