कांग्रेस ने धनघटा विधानसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। शांति देवी वर्तमान में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी है।
बुधवार देर रात कांग्रेस ने संतकबीरनगर जनपद के तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। मेंहदावल और धनघटा में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, तो खलीलाबाद में युवा नेता पर दांव लगाया है। इसके साथ ही पूर्व में खलीलाबाद विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर उनकी जगह युवा प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने से कार्यकर्ताओं में खुशी जताई।
विज्ञापन
खलीलाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। शहर के उसका कला मटिहना के रहने वाले डॉ. अमरेंद्र भूषण के पास कई शैक्षणिक संस्थान है। वे पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। तीन दिन पूर्व कांग्रेस ने पूर्व विधायक अफसर यू अहमद की पत्नी सबीहा खातून को खलीलाबाद सीट प्रत्याशी बनाया था।
बुधवार की देर रात दूसरी सूची जारी हुई। जिसमें सबीहा खातून का टिकट काटकर डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया। इसी तरह से मेंहदावल विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव परवेज खान की पत्नी रफीका खातून को प्रत्याशी बनाया गया है। वह धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव की निवासी है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने धनघटा विधानसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। शांति देवी वर्तमान में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष भी है। वह पीसीसी सदस्य भी है। वह वर्तमान में कटबंध की प्रधान भी है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि तीनों विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित हो गए है। कार्यकर्ता पूरे मन से प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाए।