हैंसर में नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में रविवार को धनघटा चौक पर पीएम का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर में नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में रविवार को धनघटा चौक पर पीएम का पुतला जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चौक से तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया।
महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि बगैर किसी तैयारी के एक हजार और पांच सौ की नोट बंद करने से आम जनता परेशान हो उठी है। कहीं लाइन में खड़े खड़े लोग दम तोड़ दे रहे हैं तो कहीं पर रुपये के अभाव में मरीज दवा नही करा पा रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय खेती किसानी चरम पर है रुपये की कमी के कारण किसान खाद बीज की खरीदारी नहीं कर पा रहे है। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए मांग पत्र में कांग्रेसियों ने कहा है कि किसानों के लिए खाद व बीज की व्यवस्था तत्काल कराई जाए।
बैंकों से और एटीएम से रुपया निकालने की सीमा बढ़ाई जाय। जिनके बैंक खाते नही है उनके नोट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सभी एटीएम को तत्काल ठीक कराया जाय और काला धन को सफेद कराने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इस मौके पर अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, सुनील पांडेय, शमशुद्दीन, शंभु राजभर, मिथिलेश चौधरी, जोखन वर्मा, रोहित राव, परशुराम सिंह, सुशीला देवी, लीलावती देवी, चंद्रावती देवी, शकुन्तला देवी, कुसमावती देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, सूखा देवी, मुनीता देवी, ज्ञानमती देवी, बरसाती देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।