फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम को जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। नेहरू चौक पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया और नारेबाजी की।  
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से आज पूरा देश आहत है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम उन शहीद जवानों और उनके परिवारों के साथ है। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान ने कायरता पूर्वक कार्य किया है। शहीद सीआरपीएफ जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुहतोड़ जवाब देना चाहिए। यही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई लड़कर पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत में शामिल कर लिया जाए। इस दौरान अजय सिंह, आलोक यदाव, सुनील पांडेय, अंबिका राय, संजय चौरसिया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांती देवी, नीलू सिंह, राजीव गोंड, अनिल राय, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें