क्षेत्र के नौलखा कुटी और रानीपुर में शुक्रवार को होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने एक -दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बंधाई दी। भाजपा नेता मदन नारायन सिंह ने कहा कि होली पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। राग द्वेष को भुला कर सभी को वैमनस्ता से दूर रहना चाहिए।
होली मिलन का समारोह भी इसलिए मनाया जाता है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी, दयाराम मिश्र, उदयराज यादव, रामकृष्ण कांदू, आशीष तिवारी, अन्नू सिंह, राजेश राय, कृष्ण कुमार, इंद्रसेन सिंह, अमृत पाठक, शंभू यादव, सूरज आदि मौजूद रहे।