फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को सुन्नत के तरीके से दें अंजाम, गैर जरूरी खर्च से परहेज करें : मौलाना

Sun, 26 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां खलीलिया मस्जिद में मजलिस को खिताब करते व दुआ मांगते मौलाना हलीमुल्लाह -स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। जमीयत उलमा ए हिंद के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हलीमुल्लाह कासमी ने कहा कि शादी को सुन्नत तरके से अंजाम दें, फिजुल खर्ची से परहेज करें। इस्लाम में निकाह को आसान बताया गया है। उन्होंने यह बातें सेमरियावां खलीलिया मस्जिद में एक मजलिस के दौरान कही।
विज्ञापन

मौलाना हलीमुल्लाह कासिमी ने कहा कि निकाह भी इबादत है। सुन्नत तरीके से की गई शादी में बरकत है। आजकल शादी विवाह में रस्म रिवाज बढ़ रहे हैं। आन बान शान व दिखावे के चलते शादी में फिजूल खर्च आम बात हो गई है। शादी ने नुमाइश का रूप ले लिया है। शादी में फिजूल खर्ची से परहेज करें। लोग पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नत पर अमल नहीं कर रहे हैं। सुन्नत के तरीके पर करें। मौलाना हलीमुल्लाह ने अपील किया कि मुहम्मद साहब के बताए सुन्नत के तरीके पर पुत्र और पुत्रियों की शादी सादगी के साथ करें। फिजूल खर्ची ( गैर जरूरी खर्च) दिखावा से बचें। दीन में अपनी पसंद अपनी मर्जी पर चलने का नाम नही है। अल्लाह के हुक्म और पैगंबर मोहम्मद साहब के तरीके के मुताबिक पूरा करना दीन ए इस्लाम है।
इस अवसर पर मशहूर आलम चौधरी, अनवार आलम चौधरी, जफीर अली करखी, हमीदुद्दीन चौधरी, मुजीबुर्रहमान कासमी, एडवोकेट मो. मोकर्रम, मो. अकरम कासमी, मौलाना माशूक अहमद, शमशाद अहमद सेराज हमीदी, रियाज हमीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें