फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर पर पक्का पुल तैयार, आवागमन शुरू

Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
साथा क्षेत्र के धोबहां में बने नवनिर्मित पुल
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा ब्लॉक के धोबहा गांव में स्थित सरयू नहर पर नवनिर्मित पुल बनकर तैयार हो गया है। अब लोग इस पुल के सहारे आसानी से सरयू नहर पार कर रहे हैं। 10 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। इस पुल का निर्माण होने से लोगों को आवागमन करने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन

सरयू नहर पर आवागमन के लिए 10 वर्ष पूर्व कोई पुल मौजूद नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार मांग किया, उसके बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका। ग्रामीणों ने अपने स्तर से लकड़ी का पुल तैयार किया था। जिसके सहारे आवागमन होने लगा। लेकिन इस पुल से चारपहिया वाहन नहीं जा पा रहे थे। जिससे लोगों को चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके यात्रा करनी पड़ रही थी। 10 से अधिक गांव के लोग परेशान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें