फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नव वर्ष पर तलवार से काट रहे थे केक

Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तलवार दिखाते चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
मगहर। नए साल का जश्न मना रहे युवक कबीर चौरा परिसर में केक काटने के लिए तलवार लेकर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक तलवार छोड़कर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की कबीर चौरा परिसर में कबीर गुफा के पास कुछ युवक तलवार से केक काटकर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह हमराही के साथ मौके पर पहुंचे। यहां युवक तलवार से केक काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तलवार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें