फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीनों तहसीलों में बनेगा कंपोजिट विद्यालय, जमीन की तलाश शुरू

Tue, 29 Apr 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बैठक में जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं। खलीलाबाद में पहले से उस्का कला में विद्यालय प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अब धनघटा और मेंहदावल तहसील में भी विद्यालय बनाया जाना है। इसके लिए जमीन की तलाश करने के लिए महानिदेशक ने बीएसए को निर्देशित किया है। बीएसए ने तहसीलाें के माध्यम से जमीन की तलाश शुरू करा दी है। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनने से बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई मुफ्त में करने का मौका मिलेगा।
सरकार ने एक साल पहले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए प्रदेश से 17 जिलों का चयन किया था। इसमें संतकबीरनगर जनपद भी शामिल था। विद्यालय के लिए जमीन मांगी गई थी। विद्यालय खोलने के लिए कुल 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

प्रशासन को खलीलाबाद शहर के उस्का के पास जमीन मिली। वहीं डीएम ने वन देवी मंदिर से सटे जमीन का चिह्नांकन कराया। इसपर विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेज दिया था, जिसकी मंजूरी मिल गई। अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने मेंहदावल और धनघटा में भी मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय खोलने के लिए जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
यह विद्यालय कक्षा एक से 12वीं तक संचालित होगा। साथ ही यह पूरी तरह से आवासीय होगा। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ ही खेलकूद के सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहेंगे। यह पूरी तरह से अटल आवासीय विद्यालय की तरह होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें