फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच से इलाज तक कराहती रही व्यवस्था

Tue, 29 Apr 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। पर्ची काउंटर पर महिला व पुरुष की लाइन लगी रही। ओपीडी कक्ष में मरीज एक-दूसरे से सटे खड़े थे। दवा वितरण खिड़की पर अफरा-तफरी थी। पैथोलॉजी लैब में मारा-मारी हो रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को सीएचसी सेमरियावां में देखने को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी पर मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी रही। इलाज के लिए 500 से अधिक मरीजों ने पर्ची बनवाई। भारी भीड़ से अस्पताल की सभी सेवाएं प्रभावित हुईं। व्यवस्था चरमरा गई। मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। एक्स-रे से लेकर पैथोलॉजी जांच तक में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। तीन डाॅक्टर अनुपस्थित होने से परेशानी और अढ़ गई।
इलाज कराने आए मौलाना अब्दुल बारी, मौलाना खालिक, राम अजोर, राम कुमार, राम लाल, वसीम अहमद आदि ने बताया कि ओपीडी में अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र और डाॅक्टर तौहीद अहमद कुल दो डाॅक्टर बैठे थे। मरीजों की ज्यादा भीड़ से सभी को इलाज कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में गर्मी से लोग बेहाल है। पंखे नहीं चल रहे हैं। दो डाॅक्टरों के भरोसे सीएचसी पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी पर अधीक्षक समेत पांच फिजीशियन, एक महिला डॉक्टर, डेंटल हाईजीनिस्ट की तैनाती है। एक आयुष चिकित्सक को मूल तैनाती स्थल भेज दिया गया।
इसके अलावा तीन फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक वार्ड आया, तीन लैब टेक्नीशियन, एक एक्सरे टेक्नीशियन, तीन वार्ड बॉय, चार स्टाफ नर्स, 48 एएनएम व 280 आशाओं समेत एक नेत्र परीक्षण अधिकारी की तैनाती है। 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाक के गांवों के लोग आते हैं। सीएचसी पर पांच लाख से अधिक की जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें